26 अप्रैल तक ‘लॉक’ 🔒🔒🔒राजधानी सबसे अधिक संक्रमित केस रायपुर से ही सामने आ रहे हैं.




 26 अप्रैल तक ‘लॉक’ 🔒🔒🔒राजधानी सबसे अधिक संक्रमित केस रायपुर से ही सामने आ रहे हैं. इसे देखते हुए राजधानी रायपुर में लॉकडाउन को एक सप्ताह और आगे बढ़ाया गया है.राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है. रायपुर में लॉकडाउन एक सप्ताह बढ़ गया है. यानी 26 अप्रैल तक राजधानी फिर लॉक हो गया है. रायपुर में में व्यवसायिक गतिविधियों पर अधिरोपित प्रतिबंधों और सम्पूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या और इस महामारी से होने वाली मौतों की संख्या चिंता का विषय है, जिससे सम्पूर्ण रायपुर जिले में कंटेनमेंट जोन की अवधि बढ़ाया जाना आवश्यक हो गया हैरायपुर जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेंगी. सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लिनिक और पशु-चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय में खुलने की अनुमति होगी. मेडिकल दुकान संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देगें. शासकीय उचित मूल्य दुकानों को खाद्य नियंत्रक रायपुर द्वारा निर्धारित समयावधि में खुलने की अनुमति होगी.😷🚫🙏🏻🏡